संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन पर भाजपा नेता दिनेश कुमार सम्मानित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक कार्यों के सफल निर्वहन के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार को शीर्ष नेतृत्व ने सम्मानित किया है.

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी सह जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को सम्मानित किया गया है. पश्चिम बंगाल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रशंसा व शुभकामना पत्र प्रदान कर आभार जताया है.

यह सम्मान पत्र पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से प्रेषित किया गया है. पत्र में पश्चिम बंगाल के ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में दिनेश कुमार की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई है. नेतृत्व ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल और उनका अथक परिश्रम चुनाव में पार्टी की मजबूत नींव साबित हुआ.

इधर, सम्मान मिलने पर दिनेश कुमार ने शुभेंदु अधिकारी और समिक भट्टाचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने 'राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि' की भावना के साथ काम किया. शीर्ष नेतृत्व का यह भरोसा उन्हें भविष्य में भी देश और संगठन हित में दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >