Jamshedpur News : भाजपा नेता दिनेश कुमार को फिर मिली बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की सांगठनिक कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

दिनेश ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी बंगाल में अपनी सांगठनिक मजबूती का लोहा मनवाया था

Jamshedpur News :

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की सांगठनिक कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी रणनीति और पिछले चुनावी अनुभवों को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने उन्हें बंगाल के चुनावी कार्यों के लिए नियुक्त किया है. पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में दिनेश कुमार को सम्मिलित होने का विशेष निर्देश दिया गया है. इस नयी जिम्मेदारी की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है.

गौरतलब है कि दिनेश कुमार ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी बंगाल की चुनौतीपूर्ण राजनीति में अपनी सांगठनिक मजबूती का लोहा मनवाया था. उस समय उन्हें विष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदस विधानसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया गया था. वह समय भाजपा के लिए अत्यंत विपरीत परिस्थितियों वाला था, लेकिन दिनेश कुमार के कुशल प्रबंधन के कारण भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा ने लगभग 7500 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >