Jamshedpur News. बिष्टुपुर : तेज रफ्तार दो कार में जोरदार टक्कर, सवारी जख्मी

दोनों कार के एयर बैग खुल जाने से सवारी मिली सेफ्टी

Jamshedpur News.

बिष्टुपुर थानांतर्गत सेंटर फॉर एक्सीलेंस गोलचक्कर के पास दो कार (जेएच05डीजी-3761)(जेएच05डीएच-4339) की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों कार का एयर बैग खुल गया. टक्कर में दोनों कार में सवार लोगों को हल्की चोट लगी है. घटना बुधवार की सुबह करीब आठ बजे की है.जानकारी के अनुसार सेंटर फॉर एक्सीलेंस गोलचक्कर के पास सोनारी की ओर से एक कार आ रही थी. वहीं एक कार जुबिली पार्क की ओर से बिष्टुपुर की ओर जा रही थी. सोनारी की ओर से आने वाली कार ने गोलचक्कर पर अचानक से गाड़ी को मोड़ दिया. यहां दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जोरदार हुआ कि एक कार डिवाइडर पर चढ़ गया. आसपास के लोगों की मदद से दोनों कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया. घटना के तुरंत बाद ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को सड़क से किनारे करवाया. पुलिस ने हल्के जख्मी लोगों को इलाज के लिए टीएमएच भी भिजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >