Jamshedpur news.
बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर मुख्य शाखा द्वारा बिष्टुपुर में शुक्रवार को सिक्का वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आवश्यकता के अनुसार सिक्कों का वितरण किया गया. शिविर में स्थानीय व्यापारियों सहित भारी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे. बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक रविकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरबीआइ निर्देशानुसार सिक्का वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य शाखा के वरीय प्रबंधक रमेश रजक, करेंसी चेस्ट के मुख्य प्रबंधक रजत तिग्गा, विपणन विभाग के वरीय प्रबंधक विश्वजीत समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
