सीएच एरिया में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती की मौत

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई. सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है.

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी. हादसे में बाइक सवार युवक और युवती दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन ने दोनों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है.

घायल युवक की पहचान बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली युवती ओड़िशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. रविवार देर रात युवती और केल्विन बाइक से घूमने निकले थे.

रात के एक बजे निकले थे घूमने

बताया गया कि रात करीब एक बजे दोनों बाइक से सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सीधे डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गये.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल टीएमएच लेकर गयी. अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं केल्विन लकड़ा का इलाज टीएमएच में चल रहा है.

पुलिस ने युवती के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >