भुइयांडीह फुटबॉल टूर्नामेंट : 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, 14 और 15 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला

जमशेदपुर के भुइयांंडीह में 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और विजेताओं को साइकिलें व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा.

जमशेदपुर : भुइयांडीह स्थित दुर्गापूजा मैदान में स्वतंत्रता दिवस व शहीद कालीपदो भुइयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 14 और 15 अगस्त को किया जा रहा है. इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी और अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा. सोमवार को साकची बाराद्वारी स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता दुलाल भुइयां ने यह जानकारी दी. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से कुंज विभार, चैतन चौसा, निमाई मंडल समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व सीएम रघुवर दास और चंपाई सोरेन

पूर्व सीएम रघुवर दास करेंगे उद्घाटन, चंपाई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि दुलाल भुइयां ने बताया कि 14 अगस्त को प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किया जाएगा. टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिरकत करेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो और जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहेंगी.

विजेताओं को मिलेंगी साइकिलें, खिलाड़ियों को बांटे जाएंगे फलदार पौधे इस प्रतियोगिता में सुदूर ग्रामीण इलाकों की कुल 32 टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. विजेता टीमों को क्रमशः 11, 9 और 7 साइकिलें पुरस्कार स्वरूप दी जाएंगी. इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को एक-एक फलदार पौधा भेंट किया जाएगा, ताकि वे अपने घर-गांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दे सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >