बहरागोड़ा: बहरागोड़ा महाविद्यालय में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एसआईआर के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जिम्मेदार बनाना था.
इस दौरान विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार सुधार और अपडेट कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया. मौके पर प्राचार्य डॉ एसपी महालिक , जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुरेन्द्र कुमार मौर्य एवं नोडल ऑफिसर डॉ. प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे.
