बागबेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में 104 बच्चों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरित

जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 104 बच्चों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

जमशेदपुर.बागबेड़ा क्षेत्र स्थित उत्तर-पूर्वी ग्राम पंचायत के लंगड़ा टेकरी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को 104 विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार सिंह ने अपने निजी खर्च से बच्चों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णराज क्षेत्री ने कहा कि स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री मिलने से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही. इस अवसर पर बूटा, अर्चना, उषा रानी हेंब्रम, माधवी लता, शुभलक्ष्मी कुमारी सिंह समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashmat Soren

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >