एथलेटिक्स: जेएच तारापोर के छात्रों ने जीते पदक

जमशेदपुर. टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में आयोजित सीआइएससीइ जोनल एलेटिक्स मीट में जेएच तारापोर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया.

जमशेदपुर. टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में आयोजित सीआइएससीइ जोनल एलेटिक्स मीट में जेएच तारापोर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. स्कूल की पांच छात्रायें मिहिका पाल, सी सुहासनी, वृति वेलानी, प्रांजल सिंह और रोशनी मुर्मू ने अपने प्रदर्शन के दम पर जमशेदपुर जोन टीम में जगह पक्की की. अब ये पांंचों एथलीट सीआइएससीइ जोनल एथलेटिक्स चैंपिनशिप में शिरकत करेंगी. वहीं, सीआइएससीइ जोनल मीट में महिला ने 100 मीटर हर्डल में गोल्ड, 400 मीटर हर्डल में रजत व हाई जंप में रजत पदक हासिल किया. सी सुहासनी ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3 किलोमीटर वॉक और 1500 मीटर वॉक में रजत पदक हासिल किया. वृति वेलानी ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 1500 मीटर दौड़ में कांस्य हासिल किया. संभवी पाठक को 400 मीटर दौड़ में कांस्य मिला. वहीं, प्रांजल ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड व शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया. रोशनी मुर्मू को 600 मीटर में गोल्ड और फरहा सलीम को 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक मिला. ये सभी खिलाड़ी खेल शिक्षक व पूर्व राष्ट्रीय एथलीट वी अरुण कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग हासिल कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >