Jamshedpur News. अरविंद साहू बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव

बुधवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, सुभाष उपाध्याय, अमर मिश्रा और सफी अहमद ने संयुक्त रूप से अरविंद साहू को नियुक्ति पत्र सौंपा

Jamshedpur News.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद साहू को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है. बुधवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, सुभाष उपाध्याय, अमर मिश्रा और सफी अहमद ने संयुक्त रूप से अरविंद साहू को नियुक्ति पत्र सौंपा. अरविंद साहू के मनोनयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश महासचिव विजय यादव, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, प्रदेश कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य परितोष सिंह, जिम्मी भास्कर, देवशरण सिंह, आशीष ठाकुर, नरेश गौरा और संदीप झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन मजबूत होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >