All india rpf archery championship concluded: तीरंदाजी में दक्षिण पूर्व रेलवे ओवरऑल चैंपियन

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से अखिल भारतीय आरपीएफ तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से अखिल भारतीय आरपीएफ तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चक्रधरपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में साउथ सेंट्रल रेलवे की टीम उपविजेता बनी. इस प्रतियोगिता में पांच रेल मंडल के खिलाड़ी शामिल हुए. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चुनी गयी आरपीएफ की टीम दुर्ग में 23 फरवरी से शुरू होने वाली ऑल इंडिया पुलिस मीट में शिरकत करेगी. ऑल इंडिया की पुलिस मीट की तैयारी आरपीएफ की टीम चक्रधरपुर में रहकर करेगी. पुरस्कार वितरण समारोह में द्रोणाचार्य व पद्मश्री से सम्मानित तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो मौजूद थी. आयोजन को सफल बनाने में पोस्ट कमांडर/ सिनी शैलेश चंद्रा , पोस्ट कमांडर/ टाटा राकेश मोहन, निरीक्षक अजय कुमार सिंह और खेल अधिकारी चक्रधरपुर डिवीजन गौतम प्रकाश गांधी का उल्लेखनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >