jamshedpur News : एएसआइएससी जोनल पेंटिंग प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

दयानंद पब्लिक स्कूल साकची में शनिवार को एएसआइएससी जोनल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर जोन के 24 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

दयानंद पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम , विजेता क्षेत्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में लेंगे भाग jamshedpur News दयानंद पब्लिक स्कूल साकची में शनिवार को एएसआइएससी जोनल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर जोन के 24 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और रंगों से स्कूल परिसर सराबोर हो उठा. उद्घाटन शिक्षासमिति के चेयरमैन ज्ञान तनेजा ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव तलवार, प्रिंसिपल सुवर्णा मिश्रा भी उपस्थित थी. बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को कला के माध्यम से अपनी सोच अभिव्यक्त करने के लिए एक सृजनात्मक मंच प्रदान करना था. यह आयोजन तीन वर्गों सब-जूनियर (कक्षा छठी से आठवीं ), जूनियर (कक्षा नौवीं- दसवीं ) और सीनियर (कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं ) में आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला. विजेताओं का चयन क्षेत्रीय स्तर की एएसआइएससी पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे अपने स्कूल और जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे. अलग-अलग केटेगरी में इन्हें मिला पुरस्कार सब-जूनियर वर्ग: 1. अंशुमान कुमार (एडीएल सनशाइन स्कूल) 2. त्रिशा घोष (डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल) 3. मिजान सिद्दीकी (केरला पब्लिक स्कूल, मानगो) जूनियर वर्ग: 1. प्रतम दत्ता (दयानंद पब्लिक स्कूल) 2. पवित्रा प्रमाणिक (केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया) 3. सोहित्री सामंता (नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर) सीनियर वर्ग: 1. वैष्णवी सिंह (सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल) 2. सोनल दास (केरला समाजम मॉडल स्कूल) 3. स्वास्तिक बनर्जी (केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >