चक्रधरपुर : आद्रा रेल मंडल में 7 से 13 सितंबर तक रॉलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. आद्रा के डीआरएम ने ब्लॉक की योजना को मंजूरी दे दी है. इसके चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार जोड़ी मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया है. वहीं, चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त कर दिया जायेगा और वहीं से वापसी के लिए रवाना किया जायेगा.
महुदा स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए रवाना होगी ट्रेन
रॉलिंग ब्लॉक के कारण 8, 11 और 13 सितंबर को चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन का परिचालन महुदा तक ही किया जायेगा. ट्रेन महुदा स्टेशन से ही चक्रधरपुर के लिए वापस रवाना होगी. इस दौरान महुदा-गोमो-महुदा के बीच ट्रेन का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा. रॉलिंग ब्लॉक के दौरान रेलवे की ओर से इंजीनियरिंग, ट्रैक रिन्यूअल एंड डेवलपमेंट (टीआरडी), दूरसंचार तथा सिग्नल से संबंधित आवश्यक कार्य किये जायेंगे.
रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 7,9, 10, 11,12 व 13 सितंबर को
68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 8, 11 व 13 सितंबर को68077/68078 आद्रा- भागा- आद्रा मेमू 13 सितंबर को
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 7, 10, 11 व 13 सितंबर को
इन तिथियों में खुलने वाली ट्रेनें गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी
18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 8, 11 व 13 सितंबर को महुदा में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी. यह ट्रेन महुदा-गोमो-महुदा के बीच रद्द रहेगी. 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू 11 व 13 सितंबर को आद्रा तक चलेगी और आद्रा से वापसी करेगी. यह ट्रेन इन तिथियों में आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी. 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 9, 12 व 13 सितंबर को आद्रा तक चलेगी और आद्रा से वापसी करेगी. यह ट्रेन आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 8 , 9 व 12 सितंबर को आद्रा तक चलेगी और आद्रा से वापसी के लिये खुलेगी. यह ट्रेन आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
