जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को हासिल करना ही हमारी प्राथमिकता : हरि किशोर गारिकापति

जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टा कॉर्प लिमिटेड (सीमेंट प्लांट) में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया.

न्युवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सुरक्षा ध्वज फहराया गया

कर्मियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जोजोबेड़ा स्थित न्युवोको विस्टा कॉर्प लिमिटेड (सीमेंट प्लांट) में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति, संजीव श्रीवास्तव और विजय खान ने संयुक्त रूप से सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. अपने संबोधन में प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति ने सुरक्षा को कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हमें सुरक्षा के प्रति हमारे गंभीर दायित्वों का बोध कराता है. हमारा प्राथमिक उद्देश्य खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने सहकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है.

गारिकापति ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ””जीरो एक्सीडेंट”” (शून्य दुर्घटना) के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कर्मियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें. ताकि एक बेहतर और सुरक्षित कार्य संस्कृति को निरंतर बनाये रखा जा सके. समारोह को यूनियन नेता विजय खान और संजीव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया और औद्योगिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला.

इस मौके पर अमित सिंह, तुलेन्द्र चौधरी, राजश्री बनर्जी, संजीव बाग, अचयुत मजूमदार,आलोक बाजपेई, संजीव सिंह, एन बी थापा, विजय देव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >