Jamshedpur News नेट क्वालिफाइड छात्राओं को ग्रांट समेत कई फैसलों पर मुहर

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक सिदगोड़ा स्थित कैंपस में शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने की.

पीएचडी, रिसर्च और वोकेशनल कोर्स को लेकर भी लिए गए निर्णायक फैसले Jamshedpur News जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक सिदगोड़ा स्थित कैंपस में शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने की. बैठक में वोकेशनल कोर्स की कोर कमेटी के निर्णय को अनुमोदन प्रदान किया गया. साथ ही पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और रिसर्च से संबंधित कई अहम निर्णय लिये गये. निर्णय लिया गया कि नेट क्वालिफाइड छात्राओं को यूजीसी ग्रांट मिलेगा. कुलपति ने बताया कि चांसलर पोर्टल के माध्यम से स्नातक स्तर (यूजी) में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. परीक्षा बोर्ड के निर्णयों को भी बैठक में अनुमोदन दिया गया. इसके अलावा सोशल सिविक कोर्स को भी अपनाने का निर्णय लिया गया. बैठक का संयोजन कुलसचिव डॉ. राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने किया. इस अवसर पर सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >