कोल्हान को ‘अबुआ आवास योजना’ की सौगात, अफसरों से बोले चंपाई सोरेन- गरीबों के साथ न हो अन्याय

चंपाई सोरेन ने कहा कि सभी योजनाएं समयसीमा में पूरी होंगी. राज्य में भाईचारा, बंधुत्व बढ़ेगा. आंदोलनकारियों के त्याग से झारखंड बना है, हम सबको मिलकर इसको संवारना है. आवास योजना के लक्ष्य को हासिल करना है.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार (9 फरवरी) को कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों को अबुआ आवास योजना की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने पहले चरण में 24,827 लाभुकों के बैंक अकाउंट में 74.48 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. साथ ही अधिकारियों को नसीहत दी कि आवेदन के अनुरूप ही लाभुकों का चयन हो. किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं.

आवेदन के अनुरूप हो काम, किसी प्रकार की न हो गड़बड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, यह अधिकारी सुनिश्चित करें. चंपाई सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी जमकर निशाना साधा. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड को सजाना-संवारना हमारा काम है. हेमंत बाबू के जेल जाने के बाद जो काम अधूरे रह गए हैं, उसे हम पूरा करेंगे.

Also Read: चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 24827 लाभुकों के अकाउंट में ट्रांसफर किए 74.48 करोड़, ईडी पर बरसे विधायक

समयसीमा में पूरी होंगी सभी योजनाएं

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सभी योजनाएं समयसीमा के अंदर पूरी होंगी. राज्य में भाईचारा और बंधुत्व का भाव बढ़ेगा. आंदोलनकारियों के त्याग से झारखंड बना है, हम सबको मिलकर इसको संवारना है. आवास योजना के लक्ष्य को हासिल करना है.

भाजपा सरकार पर बोला हमला

सीएम चंपाई सोरेन ने पूर्व की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला. कहा कि डबल इंजन की कई सरकारें आईं. अब उनका एक इंजन खराब हो चुका है. यह इंजन अब कभी ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने झारखंड को लूटा, बदनाम किया. ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं. हेमंत सोरेन ने झारखंड में विकास किया. आम लोगों के हित में योजनाएं बनाईं. उसे लागू करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पंचायतों तक भेजा. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास देने से मना कर दिया, तो हेमंत बाबू (हेमंत सोरेन) ने अपने दम पर अबुआ आवास योजना की परिकल्पना की. आज इसकी शुरुआत भी हो गई है.

खेतों को 12 महीने मिलेगा पानी

चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन की सरकार पाइपलाइन के जरिए झारखंड में खेतों तक पानी पहुंचाएगी. खेतों में अब 12 महीने पानी मिलेगा. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अगर डिमना लेक का पानी 10 तल्ला मकान तक पहुंच सकता है, तो किसानों के खेत तक पानी क्यों नहीं पहुंच सकता. हम स्वर्णरेखा, खरकई के पानी को खेतों तक पहुंचाएंगे.

Also Read: Jharkhand Cabinet: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार शुरू करेगी ‘अबुआ आवास’ योजना, पीएम आवास से बड़ा होगा मकान

बेहतर शिक्षा हासिल करें झारखंड के बच्चे

झारखंड के मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपली की कि वे बेहतर शिक्षा हासिल करें. इसके लिए हेमंत सोरेन ने जो परिकल्पना की थी, उसको हम साकार करेंगे. आदिवासी बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए उन्होंने मॉडल स्कूल खोले. गुरुजी क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की. सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की. हेमंत सोरेन के इन दूरदर्शी कार्यों की वजह से विपक्ष घबरा गया. इसलिए साजिश के तहत उन्हें केंद्रीय एजेंसियों के जरिए जेल में बंद कर दिया.

शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन ने कभी समझौता नहीं किया

चंपाई सोरेन ने गोपाल मैदान से शिबू सोरेन के आंदोलन का भी जिक्र किया. कहा कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने कभी समझौता नहीं किया, इसलिए हेमंत बाबू को जेल जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि सच्चाई की कभी हार नहीं होती. आज महागठबंधन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा. हमारी सरकार हर गरीब और जरूरतमंद के साथ खड़ी रहेगी. हम चाहते हैं कि झारखंड की खनिज संपदा का उचित उपयोग हो, ताकि हमारा प्रदेश विकसित बने. ये आपकी सरकार है. ये सरकार गांव से ही चलेगी. हर गांव को सजाना है, संवारना है. छूटे गांवों में बिजली पहुंचाना है.

Also Read: झारखंड में अब बनेंगे 20 लाख अबुआ आवास, 75 हजार होंगे खूंटी व सिमडेगा के लिए, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

झारखंड को विकसित प्रदेश बनाना है : चंपाई सोरेन

खुद को हेमंत सोरेन पार्ट-2 बताने वाले चंपाई सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर और अन्य क्षेत्रों में बहुत अंतर है. जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना तैयार करने का मन बनाया है. यहां की निजी कंपनियों में 50 फीसदी आदिवासी, मूलवासी को नौकरी मिलेगी. इससे आदिवासी समृद्ध होंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि झारखंड प्रशासन के सभी पदाधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >