Jamshedpur News : आम आदमी पार्टी (आप) के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने कहा है कि मात्र दस वर्षों के छोटे से सफर में पार्टी ने राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
टुइलाडुंगरी में प्रदेश व जोनल पदाधिकारियों की बैठक, नगर निकाय चुनाव में दम-खम से उतरेगी पार्टी
Jamshedpur News :
आम आदमी पार्टी (आप) के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने कहा है कि मात्र दस वर्षों के छोटे से सफर में पार्टी ने राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. दिल्ली और पंजाब के बाद अब पार्टी गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तेजी से विस्तार कर रही है. उक्त बातें उन्होंने रविवार को गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्कूल सभागार में आयोजित प्रदेश व जोनल पदाधिकारियों की बैठक में कही. बैठक में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी कुमार राकेश, कोल्हान प्रमंडलीय प्रभारी बिनोद सिंह और पूर्वी सिंहभूम प्रभारी अश्विनी मथान, प्रदेश प्रवक्ता भास्कर सुमन, प्रभात शर्मा, पवन पांडेय, शालीग्राम मिश्रा, सूर्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कोल्हान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. गोयल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी का मजबूत संगठन बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना होगा. प्रदेश सह-प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी पूरे दम-खम के साथ नगर-निकाय चुनाव मैदान में उतरेगी.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.