घटना के बाद घायलों के परिजन कदमा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया. परिजनों के मुताबिक जहां घटना हुई, वहां कुछ दूरी पर पैंथर सिक्यूरिटी के गार्ड खड़े थे, लेकिन गार्ड ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया और न ही मदद की. घटना बुधवार की शाम करीब 6 बजे की है. घटना के संबंध में कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.
घटना के बारे में घायल के भाई विजय मुखी ने बताया कि तीनों घायल भाई बहन है. तीनों घर के पास गुंडी उठाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से लाल रंग की एक कार आयी और तीनों बच्चों को धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गयी. आस पास के लोगाें ने तीनों बच्चों को उठा कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गये. तीनों बच्चों की स्थिति ठीक है. सभी को चेहरे और हाथ में चोट लगी है.
