टायो कर्मचारियों के हित में होगा फैसला : सीएम रघुवर
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि हर हाल में टायो कर्मचारियों के हित में फैसला होगा. श्री दास रविवार को अपने एग्रिको स्थित आवास पर मिलने आये टायो कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे. सीएम ने कर्मचारियों को आश्वास्त करते हुए कहा कि टायो को बंद होने से बचाने के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 4, 2016 5:21 AM
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि हर हाल में टायो कर्मचारियों के हित में फैसला होगा. श्री दास रविवार को अपने एग्रिको स्थित आवास पर मिलने आये टायो कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे.
सीएम ने कर्मचारियों को आश्वास्त करते हुए कहा कि टायो को बंद होने से बचाने के लिए सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की जा रही है. सीएम से आश्वासन मिलने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार का रुख टायो के कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक है.
आज निकलेगा शांति मशाल जुलूस: सोमवार की शाम टायो संघर्ष समिति के बैनर तले टायो गेट से शांति मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है. इसमें सभी कर्मचारी भाग लेंगे. जुलूस कंपनी गेट से निकलकर ब्लॉक तक जायेगा.
ये भी पढ़ें...
December 3, 2025 11:33 PM
December 3, 2025 11:11 PM
December 3, 2025 11:00 PM
December 4, 2025 5:45 AM
December 3, 2025 8:47 PM
December 3, 2025 8:23 PM
December 3, 2025 7:58 PM
December 2, 2025 9:25 PM
December 2, 2025 8:50 PM
December 2, 2025 8:21 PM
