बोर्ड ने तय किया, तो लडूंगा चुनाव
जमशेदपुर: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि संसदीय दल बोर्ड ने कहा, तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. रन फॉर झारखंड में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे श्री महतो ने सर्किट हाउस में प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि आजसू संसदीय बोर्ड लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 20, 2014 6:49 AM
जमशेदपुर: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि संसदीय दल बोर्ड ने कहा, तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. रन फॉर झारखंड में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे श्री महतो ने सर्किट हाउस में प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि आजसू संसदीय बोर्ड लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर संसदीय लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दल के अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने आवेदन दिया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. इस मौके पर विधायक रामचंद्र सहिस, स्वपन कुमार सिंहदेव, संजय सिंह, सुनील महतो, फिरोज खान आदि उपस्थित थे. इधर, केंद्रीय कमेटी , जिला, यूथ एवं छात्र संगठन के नेताओं के साथ बैठक कर सुदेश महतो ने लोस चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 1:48 AM
January 17, 2026 1:47 AM
January 17, 2026 1:46 AM
January 17, 2026 1:45 AM
January 17, 2026 1:44 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:42 AM
January 17, 2026 1:40 AM
January 17, 2026 1:39 AM
