Jamshedpur news. टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में बिना रिपेयरिंग के 50 मिलियन टन का हुआ उत्पादन, बना रिकॉर्ड

वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु और वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रबाल घोष के साथ यूनियन की तरफ से डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह तथा महासचिव सतीश सिंह भी इस अवसर पर केक कटिंग में सरीख हुए

Jamshedpur news.

टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में अपने स्थापना के उपरांत अब तक 50 मिलियन टन उत्पादन होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया. भारत में पहला ब्लास्ट फर्नेस यह है, जो बिना रिपेयर के अपने पहले कैंपेन में 50 मिलियन टन बनाकर एक इतिहास रचा है. कार्यक्रम की शुरुआत चीफ शंभूनाथ ने स्वागत भाषण के साथ किया.

इस क्रम में उन्होंने अब तक के सारे लीडरशिप तथा कर्मचारियों के योगदान का जिक्र किया. वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु और वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रबाल घोष के साथ यूनियन की तरफ से डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह तथा महासचिव सतीश सिंह भी इस अवसर पर केक कटिंग में सरीख हुए. धन्यवाद ज्ञापन हेड राधा रमण ने दिया. इस अवसर पर रिटायर हो चुके पूर्व चीफ भी शामिल हुए और पुराने दिनों के संघर्ष और यादों को ताजा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >