आजसू का स्थापना दिवस 22 को उलियान में
जमशेदपुर. ऑल स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का 30वां स्थापना दिवस 22 जून को उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर आजसू के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा द्वारा श्वेत पत्र जारी किया जायेगा. जिसमें 50 साल बनाम 15 साल का मूल्यांकन किया जायेगा. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार महतो की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 10, 2015 7:05 PM
जमशेदपुर. ऑल स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का 30वां स्थापना दिवस 22 जून को उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर आजसू के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा द्वारा श्वेत पत्र जारी किया जायेगा. जिसमें 50 साल बनाम 15 साल का मूल्यांकन किया जायेगा. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार महतो की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक निर्मल भवन में आयोजित की गयी. बैठक में सूर्य सिंह बेसरा, जेपीपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज मंडल, जेपीपी के केंद्रीय प्रधान महासचिव दिल बहादुर, झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के केंद्रीय संयोजक वीर सिंह सुरेन और जिला संयोजक सुरेश चंद्र मुर्मू समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1986 से जुड़े सभी झारखंड आंदोलनकारी सेनानियों को भी आमंत्रित किया जायेगा.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 1:48 AM
January 17, 2026 1:47 AM
January 17, 2026 1:46 AM
January 17, 2026 1:45 AM
January 17, 2026 1:44 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:42 AM
January 17, 2026 1:40 AM
January 17, 2026 1:39 AM
