चेंबर भवन में नये नोटों का मेला 6 को
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में बुधवार को चेंबर के पदाधिकारियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने शहर में सिक्के, नये नोटों की किल्लत और ऋण आदि योजना पर विस्तारपूर्वक बात की. इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि 6 जून दोपहर 3.30 बजे चैंबर भवन […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 4, 2015 12:05 AM
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में बुधवार को चेंबर के पदाधिकारियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने शहर में सिक्के, नये नोटों की किल्लत और ऋण आदि योजना पर विस्तारपूर्वक बात की. इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि 6 जून दोपहर 3.30 बजे चैंबर भवन में बैंक व चैंबर के संयुक्त तत्वावधान में सिक्का व नये नोटों का मेला लगाकर व्यापारियों के बीच नोटों का वितरण किया जायेगा. वहीं, चेंबर की अनुशंसा पर व्यापारियों को विभिन्न स्कीम में कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. बैठक में बैंक के रीजनल मैनेजर, सुधीर कुमार सिंह, डॉ एनके सिंह, विजय आनंद मूनका, सत्यनारायण अग्रवाल, दिनेश चौधरी, महेश सोंथालिया सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 1:48 AM
January 17, 2026 1:47 AM
January 17, 2026 1:46 AM
January 17, 2026 1:45 AM
January 17, 2026 1:44 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:42 AM
January 17, 2026 1:40 AM
January 17, 2026 1:39 AM
