बागबेड़ा भाजपा मंडल के संचालन के लिए कमेटी की घोषणा

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने प्रदेश के निर्देशानुसार बागबेड़ा मंडलाध्यक्ष धनंजय उपाध्याय के पद मुक्त होने के बाद मंडल को सुचारु रूप से पार्टी का कार्य संचालन के लिए मंडल संयोजक, सह संयोजक, सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जनसंपर्क महा अभियान के संयोजक, सह संयोजक की घोषणा की गयी. जिसमें मंडल संयोजक-अश्विनी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 31, 2015 11:05 PM

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने प्रदेश के निर्देशानुसार बागबेड़ा मंडलाध्यक्ष धनंजय उपाध्याय के पद मुक्त होने के बाद मंडल को सुचारु रूप से पार्टी का कार्य संचालन के लिए मंडल संयोजक, सह संयोजक, सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जनसंपर्क महा अभियान के संयोजक, सह संयोजक की घोषणा की गयी. जिसमें मंडल संयोजक-अश्विनी तिवारी, सह संयोजक-गणेश विश्वकर्मा, सह संयोजक-नरेंद्र सिंह, सदस्यता प्रभारी-ललन यादव, सह प्रभारी-डब्बू सिंह, जन संपर्क महा अभियान मंडल संयोजक-अशोक चौधरी व अशोक सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. यह जानकारी जिला महामंत्री-रामसिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.