मानगो : 27 युवाओं का पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन

मानगो नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 27 युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया.

वरीय संवाददाता जमशेदपुर मानगो नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 27 युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया. डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग और चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने तक विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा. इस दौरान 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसमें 4,500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये कंपनियों द्वारा सीएसएार फंड से दिए जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल तक pminternship.mca.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. इस योजना से युवाओं को कौशल विकास और प्रमाणपत्र मिलेगा, जिससे उनके करियर में लाभ होगा. कार्यक्रम में सीएमएम निर्मल कुमार, सीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. पूर्वी सिंहभूम जिले में डिप्लोमा, इंटर, ग्रेजुएशन और आईटीआई पास युवाओं के लिए यह योजना उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok jha

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >