मित्रता की सीख देकर भागवत कथा संपन्न
जमशेदपुर : सोनारी दोमुहानी स्थित गीता भवन में 31 दिसंबर से चल रहे भागवत कथा का समापन 6 जनवरी को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित का मोक्ष प्रसंग के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर कथा वाचक रविकांत वत्स ने सुदामा चरित्र पर चर्चा करते हुए कहा कि आदमी को जीवन में ऐसा मित्र बनाना चाहिए, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 6, 2015 11:03 PM
जमशेदपुर : सोनारी दोमुहानी स्थित गीता भवन में 31 दिसंबर से चल रहे भागवत कथा का समापन 6 जनवरी को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित का मोक्ष प्रसंग के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर कथा वाचक रविकांत वत्स ने सुदामा चरित्र पर चर्चा करते हुए कहा कि आदमी को जीवन में ऐसा मित्र बनाना चाहिए, जो सुख एवं दुख दोनों में साथ रहे. इसके अलावा वत्सजी ने कहा कि राजा परीक्षित ने सुखदेव भगवान से पूछा कि अगर किसी व्यक्ति को मृत्यु तीथि ज्ञात हो. उसे क्या करना चाहिए. तब भगवान सुखदेव ने कहा कि भागवत कथा सुनने से उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. कथा के अंत में विशाल भोजन भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें करीब दो हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में माता मुनिषा देवी सहित अन्य भक्तों का सराहनीय योगदान रहा.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 1:48 AM
January 17, 2026 1:47 AM
January 17, 2026 1:46 AM
January 17, 2026 1:45 AM
January 17, 2026 1:44 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:42 AM
January 17, 2026 1:40 AM
January 17, 2026 1:39 AM
