भाजपा ने जनसमस्याओं से मुंह मोड़ा : बन्ना (फोटो : बन्ना गुप्ता बालीगुमा का : मनमोहन-10)
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक ने जमशेदपुर के अलावा रांची, पटना, दिल्ली में व्याप्त प्रदूषण, नदी-नाले की गंदगी पर सेमिनार किया, लेकिन आम जनता की समस्या के समाधान में दिलचस्पी नहीं दिखायी. क्षेत्र की जनता को तय करना है कि […]
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक ने जमशेदपुर के अलावा रांची, पटना, दिल्ली में व्याप्त प्रदूषण, नदी-नाले की गंदगी पर सेमिनार किया, लेकिन आम जनता की समस्या के समाधान में दिलचस्पी नहीं दिखायी. क्षेत्र की जनता को तय करना है कि समस्याओं से मुंह मोड़ने वाला विधायक चाहिए या क्षेत्र का विकास करने वाला. श्री गुप्ता रविवार को (अपराह्न चार बजे) मानगो शंकोसाई धर्माबांधा गोड़गोड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. श्री गुप्ता ने कहा कि झारखंड में 14 में 11 वर्ष तक भाजपा की सत्ता रही, लेकिन राज्य का विकास न होने के लिए भाजपा अन्य दलों को जिम्मेवार ठहरा रही है. जनता ऐसे दल को इस बार जरूर सबक सिखायेगी. इस मौके पर लक्खुतंतुबाई, विकास गोराइ, शारदा मुंडा, बसंती किस्कू, सुमित्रा सिंह, अनीता गोराइ, पार्वती बास्ती, देवनाथ मुंडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे. इस दौरान एक सौ से अधिक लोग कांग्रेस में शामिल हुए. विस चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने बैठक कीजमशेदपुर : रविवार को लोकसभा युवा कांग्रेस की एक बैठक देवनगर में उपाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में हुई. यहां 50 युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, अमित, जुगनू वर्मा, अनिल सिंह, अमित दास, नीशु कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
