आजादनगर में घर पर गोली चला कर भागे अपराधी, पहुंची पुलिस

जमशेदपुर : आजादनगर के रोड नंबर 12 बेस्ट के मकसूद आलम के घर पर गुरुवार की रात 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये. फायरिंग खिड़की पर की गयी, जिससे शीशा टूट गया. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मकसूद अपने पर नहीं घर थे. गोली चलने की […]

जमशेदपुर : आजादनगर के रोड नंबर 12 बेस्ट के मकसूद आलम के घर पर गुरुवार की रात 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये. फायरिंग खिड़की पर की गयी, जिससे शीशा टूट गया. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मकसूद अपने पर नहीं घर थे.

गोली चलने की सूचना परिजन ने फोन पर दी, जिसके बाद वह घर पहुंचे और 100 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद टाइगर मोबाइल और आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल से पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला.
घटना के संबंध में मकसूद ने बताया कि वर्तमान में वह बेरोजगार है. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी से कोई बहस हुई ��ै. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >