जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कई विकास योजनाओं के शिलापट्टों को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार भारतीय जनता पार्टी के नेता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. लेकिन ज्ञापन देने के दौरान ही उनमें नोकझोंक हो गयी. कुलवंत सिंह बंटी ने उन्हें शांत कराया.
डीसी को ज्ञापन सौंपने गये भाजपाई आपस में उलझे
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कई विकास योजनाओं के शिलापट्टों को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार भारतीय जनता पार्टी के नेता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. लेकिन ज्ञापन देने के दौरान ही उनमें नोकझोंक हो गयी. कुलवंत सिंह बंटी ने उन्हें शांत कराया. जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व […]

जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भाजपाई जिला समाहरणालय के समक्ष पहुंचे थे. चूंकि ज्ञापन में बर्मामाइंस भाजपा मंडल के किसी भी पदाधिकारी का नाम नहीं शामिल किया गया था, इस पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जतायी.
दिनेश कुमार ने उक्त घटना में निर्दलीय विधायक सरयू राय समर्थकों की संलिप्तता बताते हुए उपायुक्त को अवगत कराया और दोषियों पर करवाई करने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद के नाम अंकित नये शिलापट्ट अधिष्ठापित कराने की मांग की. दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतर कर विरोध करने की बात कही.
निष्कासित लोग भी कर रहे ध्वज, पोस्टर व चुनाव चिह्न का इस्तेमाल : उपायुक्त को लिखित जानकारी दी गयी कि भाजपा से निष्कासित लोग पार्टी के ध्वज, पोस्टर और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कर रहे हैं. षड्यंत्र के तहत सरयू राय के समर्थकों द्वारा उकसाने की मंशा से लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.
भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है. भाजपा के झंडे, पोस्टर जलाये जा रहे हैं. उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में कमेटी गठित कर जांच करायी जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, हलधर नारायण शाह, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, गुंजन यादव, अप्पा राव, अनिल मोदी, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, विमलकांत झा समेत कई भाजपाई शामिल थे.