मनीष सिन्हा, जमशेदपुर : पुराना कोर्ट परिसर में लगभग चार करोड़ की लागत से बनी बंदोबस्त कार्यालय बिल्डिंग में पूर्व में दरार पड़ने के बाद अब टाइल्स भी उखड़ने लगी है. जिला पंचायत राज कार्यालय में कई टाइल्स उखड़ गया है. पुराना कोर्ट परिसर में लगभग चार करोड़ की लागत से बनी बंदोबस्त कार्यालय की बिल्डिंग बनने के बाद से विवादों अौर घटिया निर्माण के मामलों में चर्चित रहा है.
डेढ़ साल में चार करोड़ की बंदोबस्त कार्यालय बिल्डिंग में दरार के बाद उखड़ने लगी हैं टाइल्स
मनीष सिन्हा, जमशेदपुर : पुराना कोर्ट परिसर में लगभग चार करोड़ की लागत से बनी बंदोबस्त कार्यालय बिल्डिंग में पूर्व में दरार पड़ने के बाद अब टाइल्स भी उखड़ने लगी है. जिला पंचायत राज कार्यालय में कई टाइल्स उखड़ गया है. पुराना कोर्ट परिसर में लगभग चार करोड़ की लागत से बनी बंदोबस्त कार्यालय की […]

अप्रैल 2018 में इसका हैंड अोवर अौर उद्घाटन हुआ था. इस बिल्डिंग में बंदोबस्त कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय अौर जिला भू अर्जन कार्यालय संचालित हो रहे हैं. उद्घाटन-हैंड अोवर के कुछ ही दिनों में बिल्डिंग में कई स्थानों पर दरार पड़ गयी है. साथ ही आरटीआइ से यह बात सामने आयी थी कि बिल्डिंग निर्माण का नक्शा पारित नहीं हुआ है. अब बिल्डिंग में कई स्थानों पर कार्यालयों के अंदर लगी टाइल्स उखड़ने लगी है.
साथ ही अंदर लगी पाइप फूलने लगा है अौर बारिश के दिनों में पानी का रिसाव हो रहा है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने बिल्डिंग को दुरुस्त करने के लिए पूर्व में भवन निर्माण विभाग के साथ पत्राचार की थी, इसके बावजूद बिल्डिंग में कोई न कोई गड़बड़ी सामने आ रही है. पंचायत कार्यालय स्तर से की गयी शिकायत के बाद भवन निर्माण के कनीय अभियंता ने स्थल पर आकर टाइल्स उखड़ने की जांच की.