जमशेदपुर : पटना स्थित अभ्यानंद सुपर 30 में एडमिशन लेने के लिए सोमवार से आवेदन दिया जायेगा. आवेदन हासिल करने के लिए मानगो मून सिटी कैंपस में संचालित होने वाले केके आचर्ड एकेडमी व सर्किट हाउस के एक्सएलआरआइ के मुख्य मार्ग मकान संख्या 11 से संपर्क कर सकते हैं. अभ्यानंद सुपर 30 की अोर से बताया गया कि एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी. प्रवेश परीक्षा 15 दिसंबर को मून सिटी स्थित केके अॉचर्ड एकेडमी में होगी.
आज से मिलेगा एडमिशन फॉर्म
जमशेदपुर : पटना स्थित अभ्यानंद सुपर 30 में एडमिशन लेने के लिए सोमवार से आवेदन दिया जायेगा. आवेदन हासिल करने के लिए मानगो मून सिटी कैंपस में संचालित होने वाले केके आचर्ड एकेडमी व सर्किट हाउस के एक्सएलआरआइ के मुख्य मार्ग मकान संख्या 11 से संपर्क कर सकते हैं. अभ्यानंद सुपर 30 की अोर से […]

इस परीक्षा में वे परीक्षार्थी ही शामिल हो सकेंगे, जो इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. लिखित परीक्षा के बाद पटना में भी एक परीक्षा होगी. इसके बाद अंतिम रूप से कुल 30 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा. चयनित विद्यार्थियों को पटना स्थित अभ्यानंद सुपर 30 में नि:शुल्क में जेइइ मेन अौर एडवांस की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवायी जायेगी. पूर्व में भी शहर में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई है, जिसके जरिये शहर के विद्यार्थियों ने नि:शुल्क तैयारी का लाभ लिया है.