साकची : युवती को छेड़ रहा एक युवक धराया, दो फरार

जमशेदपुर : साकची से मानगो की ओर बाइक से जा रही युवती के साथ तीन युवकों ने गांधी घाट के पास छेड़खानी करने का प्रयास किया. युवती एक बहन और भाई के साथ थी. उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था. बाइक पर जाते समय बच्चे की टोपी हवा से खुल गयी. युवती टोपी उठाने […]

जमशेदपुर : साकची से मानगो की ओर बाइक से जा रही युवती के साथ तीन युवकों ने गांधी घाट के पास छेड़खानी करने का प्रयास किया. युवती एक बहन और भाई के साथ थी. उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था. बाइक पर जाते समय बच्चे की टोपी हवा से खुल गयी. युवती टोपी उठाने के लिए गयी, तो वहां पहले से खड़े तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की.
यह देखकर उनके साथ जा रहे व्यक्ति ने तीनों युवकों को दौड़ाया. दो युवक भागने में सफल रहे, जब की एक पकड़ा गया. मौके पर पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवान मुकेश पासवान और आफताब ने युवक को धर दबोचा. उसे साकची पुलिस के हवाले कर दिया गया है. युवक मानगो का रहने वाला बताया जाता है. वह नशे में है. पुलिस को आशंका है कि युवक डेंड्राइट के नशा में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >