फिल्टर पंप हाउस का मोटर जला, बागबेड़ा में जलापूर्ति ठप, पानी के लिए मचा हाहाकार

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित प्लांट में लगा मोटर के जलने की वजह से जलापूर्ति ठप हो गयी है. पंप हाउस में दोनों मोटर खराब होने से शुक्रवार की सुबह और शाम में जलापूर्ति नहीं हो सकी. कॉलोनी के 950 घरों में जलापूर्ति ठप होने से लोग पानी को तरस रहे […]

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित प्लांट में लगा मोटर के जलने की वजह से जलापूर्ति ठप हो गयी है. पंप हाउस में दोनों मोटर खराब होने से शुक्रवार की सुबह और शाम में जलापूर्ति नहीं हो सकी. कॉलोनी के 950 घरों में जलापूर्ति ठप होने से लोग पानी को तरस रहे हैं. शुक्रवार को मोटर ठीक नहीं होने के कारण शनिवार को भी जलापूर्ति ठप रहने की संभावना है. हालांकि मोटर की मरम्मत शुरू हो गयी है.

950 घरों में जलापूर्ति ठप : बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप में लगे मोटर के जलने से लगभग 950 घरों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. यहां से पानी का सप्लाइ बागबेड़ा रोड नंबर 1 स्थित टंकी में पहले होता है और वहां से बागबेड़ा के दोनों पंचायत (कॉलोनी और बागबेड़ा मध्य पंचायत ) के लगभग 950 घरों में पानी सप्लाइ होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >