स्पीड क्लाइंबिंग में अनीसा ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

10:75 सेकेंड में क्लाइंबिंग पूरी कर बनीं बेस्ट एथलीट जमशेदपुर : सिक्किम में छह से आठ सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनीसा वर्मा ने जूनियर बालिका वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धा 10:75 सेकेंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. इसके द्वारा अनीसा ने खुद […]

10:75 सेकेंड में क्लाइंबिंग पूरी कर बनीं बेस्ट एथलीट

जमशेदपुर : सिक्किम में छह से आठ सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनीसा वर्मा ने जूनियर बालिका वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धा 10:75 सेकेंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. इसके द्वारा अनीसा ने खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड(11:74 से.) तोड़ा.
इस प्रदर्शन के लिए अनीसा को बेस्ट एथलीट भी घोषित किया गया. इस प्रतियोगिता में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के क्लाइंबरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण व दो कांस्य समेत कुल सात पदक जीते. वहीं अमन वर्मा ने जूनियर लीड क्लाइंबिंग वर्ग में स्वर्ण व स्पीड क्लाइंबिंग में कांस्य पदक हासिल किया.
सब जूनियर बालिका वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग में विदुला अभाले ने स्वर्ण व लीड क्लाइंबिंग में कांस्य पदक जीता. सब जूनियर बालक वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग में सूरज सिंह ने गोल्ड मेडल जीता. प्रतियोगिता में पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य क्षेत्रों से कुल 157 क्लाइंबरों ने हिस्सा लिया. पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच विभाष राय की देख-रेख में ट्रेनिंग हासिल करते हैं. हाल ही में अनीसा व अर्मन यूथ वर्ल्ड क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >