शहर में नहीं थम रही है पार्किंगठेकेदारों का मनमानी
जमशेदपुर : शहर के पार्किंग ठेकेदार किसी का भी आदेश मानने को तैयार नहीं हैं, गुरुवार को भी ठेकेदारों के कर्मचारियों ने शहर में दोपहिया वाहन चालकों से पांच की जगह 10, तो चारपहिया वाहन चालकों से 10 की जगह 20 रुपये की वसूली की. साथ ही प्रथम 15 मिनट तक पार्किंग शुल्क नहीं वसूलने के आदेश को भी नहीं माना.
मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क वसूली की शिकायत मिलने पर बुधवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने पार्किंग ठेकेदारों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने मनमाना शुल्क नहीं वसूलने और छपवा कर दी जा रही रसीद की जगह इलेक्ट्रॉनिक रसीद देने का आदेश दिया था, लेकिन अगले ही दिन ठेकेदारों ने आदेश को मानने से इनकार करते हुए अधिक वसूली की. साथ ही अधिक वसूलने का विराेध करने वालों को धमकाते भी नजर आये.
बिष्टुपुर में प्रभात खबर की टीम देख भाग वसूली करने वाला. बिष्टुपुर मुख्य पोस्ट ऑफिस के समीप अधिक पार्किंग शुल्क वसूल रहे ठेकेदार का कर्मी गुरुवार को ‘प्रभात खबर’ की टीम को देख कर भाग गया. थोड़ी देर में वापस आने से उसने बताया कि वह पांच रुपये ही वसूल रहा है, जबकि यहां वाहन पार्किंग करने टेल्को के सैफ बताया कि उससे दोपहिया वाहन पार्किंग के नाम पर 10 रुपये वसूला गया है.
मनमाना शुल्क नहीं देने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं ठेकेदार के कर्मी. पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालों द्वारा मनमाना शुल्क नहीं देने पर ठेकेदार के कर्मी मारपीट से लेकर गाली-गलौज तक करने पर उतारू हो जाते हैं. गुरुवार को भी कई पार्किंग क्षेत्र में वाहन मालिकों और पार्किंग कर्मियों के बीच नोंक-झोक हुई.
