जमशेदपुर : डॉ कुंडू पर हुई फायरिंग, तीन दिन पहले मांगी थी रंगदारी

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर और सोनारी आस्था हाइटेक सिटी निवासी डॉ. शुब्र कांति कुंडू उर्फ एसके कुंडू पर बुधवार को दिनदहाड़ेे अंगरक्षक की मौजूदगी में बाराद्वारी स्थित एपेक्स अस्पताल के सामने अपराधियों ने फायरिंग की. बाइक से आये दो बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोलियां चलायी और फरार हो गये. कैंसर विशेषज्ञ […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर और सोनारी आस्था हाइटेक सिटी निवासी डॉ. शुब्र कांति कुंडू उर्फ एसके कुंडू पर बुधवार को दिनदहाड़ेे अंगरक्षक की मौजूदगी में बाराद्वारी स्थित एपेक्स अस्पताल के सामने अपराधियों ने फायरिंग की. बाइक से आये दो बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोलियां चलायी और फरार हो गये. कैंसर विशेषज्ञ डॉ एसके कुंडू से बीते सात जुलाई को पांच लाख रुपये की रंगदारी मोबाइल पर मांगी गयी थी. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. इस मामले में डॉ एसके कुंडू ने बिष्टुपुर थाना में मोबाइल नंबर 8789909880 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद से डाॅ एसके कुंडू दहशत में हैं.

खिलौना पिस्तौल से की फायरिंग : सिटी एसपी

एपेक्स अस्पताल पहुंचे सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने बताया कि बदमाशों ने खिलौना पिस्तौल से फायरिंग की है. डॉ कुंडू पर गोली नहीं चली है. घटनास्थल से कोई खोखा या कारतूस बरामद नहीं किया जा सका है. कुछ दिनों पूर्व ही डॉ कुंडू से पांच लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी गयी थी. धमकी मिलने के बाद से ही डॉ कुंडू को एक अंगरक्षक दिया गया है. वहीं, डॉ एसके कुंडू ने कहा कि उन्हें पुलिस का सहयोग मिल रहा है. पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है. इसके अलावा आइएमए व अन्य डॉक्टरों का भी साथ मिल रहा है. मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >