भतीजी के अपहरण की झूठी कहानी बता किया गुमराह

जमशेदपुर : समस्तीपुर का रहने वाला रामबाबू गुरुवार को अपनी भतीजी को लेकर जमशेदपुर के गोविंदपुर में पहुंचे हुए था़ यहां पर उसका भगीना रहता है़ शुक्रवार की शाम को वे भतीजी को लेकर जाना चाह रहे थे, लेकिन वह भगीना के साथ चली गयी़ इस बीच ही दोनों के बीच स्टेशन पुलिया पर मारपीट […]

जमशेदपुर : समस्तीपुर का रहने वाला रामबाबू गुरुवार को अपनी भतीजी को लेकर जमशेदपुर के गोविंदपुर में पहुंचे हुए था़ यहां पर उसका भगीना रहता है़ शुक्रवार की शाम को वे भतीजी को लेकर जाना चाह रहे थे, लेकिन वह भगीना के साथ चली गयी़ इस बीच ही दोनों के बीच स्टेशन पुलिया पर मारपीट हुई थी़ इसके बाद समस्तीपुर के रहने वाले रामबाबू ने मामले को अपहरण का रूप देने की कोशिश की़ यह मामला तब खुला, जब पुलिस सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद राम बाबू को बागबेड़ा थाना लाकर पूछताछ की़.

भगीना भी पहुंचा थाना : घटना के बाद पुलिस ने रामबाबू के भगीना से भी बात की़ इसके बाद थाने पर बुलाया़ दोनों को सामने बैठाने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच आपसी विवाद है़ बागबेड़ा थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि आपसी विवाद को दूसरा रूप देने का प्रयास किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >