जमशेदपुर: झाविमो विद्युत विभाग के खिलाफ 28 जून को मानगो, करनडीह, गोलमुरी, कदमा और पटमदा सब स्टेशन के सामने प्रदर्शन करेगा. सुबह दस बजे से अपराह्न् तीन बजे तक सब स्टेशन के मुख्य गेट में तालाबंदी की जायेगी.
प्रदर्शन के लिए सभी स्टेशनों पर प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए मंडलों को भी अटैच किया गया है. मंगलवार को पार्टी के काशीडीह स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने बताया कि मानगो सब स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान मानगो, आजादनगर, उलीडीह व एमजीएम मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष हाजी फिरोज खान करेंगे. उनके साथ सोनू, अजीत सिंह रहेंगे. करनडीह सब स्टेशन में बागबेड़ा, परसुडीह, सुंदरनगर और घाघीडीह मंडल के पदाधिकारी रहेंगे. इसका नेतृत्व दुलाल भुइयां करेंगे. गोलमुरी सब स्टेशन में साकची, सीतारामडेरा, गोलमुरी, बिरसानगर, सिदगोड़ा मंडल के पदाधिकारी रहेंगे इसका नेतृत्व बबुआ सिंह करेंगे. उनके साथ ताराचंद कालिंदी, सूर्यकांत झा, राहुल सिंह रहेंगे. कदमा सब स्टेशन में कदमा और सोनारी मंडल के पदाधिकारी रहेंगे.
इसका नेतृत्व धर्मेंद्र कुमार, सुशील सिंह, श्रवण दास, मोहम्मद माया करेंगे. पटमदा सब स्टेशन में निमाई मंडल, प्रदीप बेसरा व सुधीर महतो के नेतृत्व में तालाबंदी की जायेगी. बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में दुलाल भुइयां, हाजी फिरोज खान, बबुआ सिंह, शशि मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
