Jamshedpur News : साकची: सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला करने पहुंचे युवकों को लोगों ने पकड़ा
Jamshedpur News : साकची बसंत टॉकिज के पास मंगलवार की सुबह चापड़ लेकर सब्जी विक्रेता विजय पासवान पर हमला करने पहुंचे युवकों को दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.
आठ माह पूर्व आरोपी सन्नी और सब्जी विक्रेता के बीच हुआ था विवाद
Jamshedpur News :
साकची बसंत टॉकिज के पास मंगलवार की सुबह चापड़ लेकर सब्जी विक्रेता विजय पासवान पर हमला करने पहुंचे युवकों को दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. घटना सुबह 7:30 बजे की है. पकड़े जाने पर लोगों ने युवक की पिटाई भी की. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गयी, इसके अलावा चापड़ भी जब्त कर लिया. धराया युवक शुभम कुमार भुइयांडीह ह्यूमपाइप रोड छायानगर का रहने वाला है. इस संबंध में सब्जी विक्रेता काशीडीह बगान एरिया-3 निवासी विजय पायवान ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है.घायल विजय पासवान के अनुसार भुइयांडीह के सन्नी कुमार के साथ आठ माह पूर्व विवाद हुआ था. जिसकी शिकायत मैंने पुलिस से की थी. जिसके बाद वह फरार हो गया था. कुछ दिनों पूर्व वह फिर वापस लौटा. वह ठेला चलाता था. सोमवार की शाम सन्नी व उसके पांच से छह साथी लाठी-डंडा व अन्य हथियार लेकर बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में मेरी तलाश करने पहुंचे थे. उसे देख मैं दुकान छोड़कर घर चला गया. मंगलवार की सुबह पुन: युवक चापड़ लेकर मुझपर हमला करने पहुंचे. ज्योहीं युवक ने चापड़ से हमला किया, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.