परसुडीह थाना क्षेत्र के तीन-चार दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वालों में कदमा निवासी लालू सरदार उर्फ रोहित और कीताडीह निवासी बॉबी मुंडा शामिल है. दोनों के पास से ताला काटने वाला कटर बरामद किया गया है. इस कांड में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं. पकड़े गये दोनों युवक पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. पुलिस उनके फरार साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात को चोरों ने परसुडीह के पांच दुकान का ताला काट कर चोरी करने का प्रयास किया था. जिसमें चोरों ने दो दुकान से नकद और कुछ सामानों की चोरी की थी. अन्य दुकान में वह प्रवेश नहीं कर पाये थे. पुलिस को छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.