Jamshedpur News : सिदगोड़ा : 3.71 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार को कसाई रोड में छापेमारी कर 3.71 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

बरामद गांजा की कीमत 1.5 लाख रुपये आंकी गयी

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार को कसाई रोड में छापेमारी कर 3.71 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पिंकू कर्मकार उर्फ पूसा परसुडीह के मकदमपुर मछुआपाड़ा का रहने वाला है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

मंगलवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सिदगोड़ा में गांजा की बिक्री करने पहुंचा है. जिसकी तस्वीर भी मिली थी. जिसके बाद डीएसपी भोला प्रसाद सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गयी. जिसमें सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम के अलावा सिदगोड़ा थाना की टीम शामिल थी. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पीठ पर टंगे बैग की तलाशी ली, जिसमें तीन अलग-अलग बंडलों में 3.71 किलो गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जबकि अमृतसर में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >