Jamshedpur News : कदमा : चोरी की तीन बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : कदमा थाना की पुलिस ने कदमा-सोनारी लिंक रोड में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार लोलो की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य बाइक बरामद की

Jamshedpur News :

कदमा थाना की पुलिस ने कदमा-सोनारी लिंक रोड में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया. मंगलवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी मनोज ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि कदमा-सोनारी लिंक रोड में पुलिस की चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा गया. वह मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाये हुए था.

कागजात की मांग करने पर नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की. गिरफ्तार सोनू करुवा उर्फ लोलो कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ का रहने वाला है. पूर्व में उसके खिलाफ साकची और कदमा थाना में दो-दो केस दर्ज है. वह जेल भी जा चुका है. फिलहाल जमानत पर बाहर था. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. बरामद मोटरसाइकिल साकची, बिष्टुपुर और सोनारी से सोनू करुवा ने चोरी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >