जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत शमशेर अपार्टमेंट के रहने वाले तपन कुमार दास की अपराधियों ने अपहरण कर हत्या कर दी. उसके शव को एमजीएम थानांतर्गत बड़ाबांकी के पास सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया गया था. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मृतक के परिजन बड़ाबांकी पहुंचे. भाई सपन कुमार दास और साले विकास कुमार सिंह ने शव की शिनाख्त की. वह 12 जनवरी से लापता था.
जमीन कारोबारी को अपहरण कर मार डाला

जमीन कारोबारी को अपहरण कर मार डाला
Copied link
जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत शमशेर अपार्टमेंट के रहने वाले तपन कुमार दास की अपराधियों ने अपहरण कर हत्या कर दी. उसके शव को एमजीएम थानांतर्गत बड़ाबांकी के पास सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया गया था. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मृतक के परिजन बड़ाबांकी पहुंचे. भाई सपन कुमार दास और […]
शव के गले पर चाकू से रेतने के निशान मिले हैं सिर पर भी चोट है. तपन कुमार का चेहरा भी पूरा काला पड़ गया है. एमजीएम पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने तपन के साथ काम करने वाले युवक गुड्डू को भी हिरासत में लिया है. गुड्डू चाईबासा का रहने वाला है, लेकिन कई वर्षों से जमशेदपुर में तपन के साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था. घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है. तपन की पत्नी श्वेता और परिवार के लोग भी एमजीएम थाना पहुंचे और घटना कीजानकारी ली.
लापता थे तपन
साला विकास सिंह ने बताया कि वह 12 जनवरी से लापता थे. उनका फोन भी बंद आ रहा था, जिसे लेकर टेल्को और गोविंदपुर थानों में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस को उनके बारे में कोई खोज खबर नहीं मिली. 12 जनवरी को वह घर से रात करीब नौ बजे 1.50 लाख रुपये लेकर निकले थे. जाने के दौरान उन्होंने पत्नी श्वेता को बताया था कि वह थोड़ी देर में मुर्गा लेकर अा रहा है. साथ ही टुसू पर्व का सामान लेकर आ रहा है.
बड़ाबांकी के पास सड़क किनारे पुलिस ने एक शव बरामद किया है. अपराधियों ने शव की हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया है. शव की शिनाख्त तपन कुमार दास के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
अरविंद कुमार , थाना प्रभारी,एमजीएम.