गंदगी फैलायी, तो 500 रुपये लगेगा जुर्माना

शहरी बस्ती में प्रतिदिन साफ-सफाई व कचरा उठाव पर होगा फोकस जमशेदपुर अक्षेस ने सफाई व मॉनिटरिंग का नया रोस्टर बनाया, पदाधिकारियों की हुई तैनाती जमशेदपुर : 4 जनवरी 2019 से शुरू हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को लेकर जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने शहर के 12 जोन में साफ-सफाई अौर मॉनिटरिंग का नया रोस्टर बनाया […]

  • शहरी बस्ती में प्रतिदिन साफ-सफाई व कचरा उठाव पर होगा फोकस
  • जमशेदपुर अक्षेस ने सफाई व मॉनिटरिंग का नया
  • रोस्ट��� बनाया, पदाधिकारियों की हुई तैनाती
जमशेदपुर : 4 जनवरी 2019 से शुरू हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को लेकर जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने शहर के 12 जोन में साफ-सफाई अौर मॉनिटरिंग का नया रोस्टर बनाया है. रोस्टर के मुताबिक प्रतिदिन सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक सफाई कार्य होगा. पूर्व में सात से नौ कुल दो घंटा सफाई होती थी.
तीन घंटों में शहरी के भीतर बस्ती समेत मुहल्ले के चौक-चौराहे, नाली-गली की सफाई की जायेगी. कूड़ेदान के अलावा घर-घर से डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित किया जायेगा और फोकस मॉनिटरिंग पर होगा.
सफाई का नया माइक्रो प्लान जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन शनिवार से लागू करेगा. इसके लिए 12 जोन में सिटी मैनेजर व अन्य पदाधिकारी, सुपरवाइजर व फिल्ड स्टॉफ की तैनाती की गयी है. वहीं गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर अॉन द स्पॉट 500 रुपये जुर्माना किया जायेगा. शहर में कही भी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >