जमशेदपुर : शहर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सोमवार का शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गयी. वहीं तापमान में अभी और गिरावट आने का पूर्वानुमान है. इधर लगातार लुढ़क रहे पारे के साथ पछुवा हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. इस कारण शहर के लोग पूरे दिन खुद को गर्म कपड़ों में लपेटे रखने को विवश हैं.
सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6, जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गयी . इस दौरान हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 64 व न्यूनतम 62 प्रतिशत रही. मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार सर्द पश्चिमी हवाएं चलने से कनकनी अधिक महसूस हो रही है.
इधर ठंड बढ़ने के बावजूद जिला प्रशासन ने कहीं कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की है. न ही सरकारी स्तर पर कंबलों का वितरण किया गया है. कुछ सामाजिक संगठनों ने कुछेक जगहों पर कंबल तो बांटे है, लेकिन इससे ठंड में कांप करे गरीब व असहाय के लिए काफी नहीं है.
अगर एक दो रोज में तापमान में और गिरावट आती है, तो लोगों की मुश्किलें बढ़ जायेगी. इधर ठंड लगने की शिकायत को लेकर लोग लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंच रहे हैं.
