काशीडीह की महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा

जमशेदपुर : काशीडीह निवासी अशोक संघी की पत्नी अनिता संघी (45) की शुक्रवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर व वार्ड नर्स का व्यवहार ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. बिष्टुपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. परिजनों ने अस्पताल महाप्रबंधक […]

जमशेदपुर : काशीडीह निवासी अशोक संघी की पत्नी अनिता संघी (45) की शुक्रवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर व वार्ड नर्स का व्यवहार ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. बिष्टुपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. परिजनों ने अस्पताल महाप्रबंधक से इसकी लिखित शिकायत की है.
उसके बाद परिजन शव लेकर चले गये. अस्पताल महाप्रबंधक से की गयी लिखित शिकायत में अशोक संघी ने बताया कि गुरुवार को अनिता की तबीयत खराब होने पर उसे टीएमएच में भर्ती किया गया था. अनिता के साथ उनकी दोनों बेटियां अस्पताल में मौजूद थी. उन लोगों ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने पर जानकारी नर्स को दी, लेकिन कोई देखने नहीं आया.
मरीज को ठंड लग रही थी, कंबल मांगने पर भी नहीं दिया गया. सुबह डॉक्टर ने आकर उन्हें मृत घोषित कर दिया. अशोक कुमार संघी ने कहा कि अगर पत्नी की स्थिति गंभीर थी तो उसे आइसीयू-सीसीयू में रखना चाहिए, लेकिन डाक्टरों ने कोई प्रयास ही नहीं किया और उसकी मौत हो गयी. वहीं, अनिता का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना था कि बीपी अधिक होने से मरीज का ब्रेन हेंब्रेज हो चुका था. ऐसे में जो जरूरी उपाय थे वह किये गये थे. स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >