सीआइएससीइ क्षेत्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 120 प्रतिभागी शामिल

जमशेदपुर. मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीआइएससीइ क्षेत्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीआइएससीइ क्षेत्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार झारखंड के 17 स्कूलों के कुल 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं अपना-अपना दम दिखाया. प्रतियोगिता के उद्घाटन समाारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान, केपीएस के निदेशक शरत चंद्रन, लक्ष्मी चंद्रन, प्राचार्या रूपा घोष, उप प्राचार्या उषा राजशेखर, और शांता वैद्यनाथन, खेल शिक्षक कुंंदन कुमाार चंद्रा और स्नेहा कुमारी मौजूद थीं. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार झारखंड क्षेत्रीय टीम चुनी जायेगी. जो, नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. अंडर-14 बालिका वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में लोयोला टेल्को की शंभवी मिश्रा, अंडर-17 में एस शैली बलमुचू, हिरनाया निधि ने स्वर्ण हासिल किया. अंडर-17 बालक वर्ग में सना मलाकार को रजत मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >