जमशेदपुर/तमाड़ : रांची-जमशेदपुर मार्ग पर तमाड़ के उलीडीह चौक के समीप एक एलपीजी गैस टैंकर(एनएल01जी4717)के पलट जाने से गैस का रिसाव होने लगा. घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि टैंकर में छेद हो जाने से गैस लीक हो रही है. गैस निकलने के कारण उस रास्ते से गुजर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रांची-जमशेदपुर मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया है. खबर लिखे जाने तक गैस का रिसाव इतना अधिक था कि आसपास के इलाके में धुआं भर गया था और रास्ता दिखायी नहीं पड़ रहा था.
जमशेदपुर-रांची एनएच पर एलपीजी टैंकर पलटा, गैस रिसाव
जमशेदपुर/तमाड़ : रांची-जमशेदपुर मार्ग पर तमाड़ के उलीडीह चौक के समीप एक एलपीजी गैस टैंकर(एनएल01जी4717)के पलट जाने से गैस का रिसाव होने लगा. घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि टैंकर में छेद हो जाने से गैस लीक हो रही है. गैस निकलने के कारण उस रास्ते से […]

जुगसलाई में युवक की गोली मारकर हत्या
टीएमएच में खोखा व फोन पुलिस को दिया
तौसिफ की हत्या की सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस टीएमएच पहुंची. वहां तौसिफ के दोस्तों ने घटना स्थल से बरामद खोखा तथा तौसिफ का मोबाइल पुलिस को दिया. पुलिस तौसिफ के मोबाइल की डिटेल निकाल कर इस बात का पता लगा रही है कि आखरी कॉल कर किसने उसे बुलाया था.
हमलावरों ने फोन कर ढाई बजे बुलाया
अब्बास अंसारी ने बताया कि महतो पाड़ा रोड हिल व्यू एरिया में रहने वाला मो. तौसिफ बकरीद पर्व को लेकर परिवार के साथ घर पर था. बुधवार के दिन के ढाई बजे मोबाइल पर किसी का कॉल आया. तभी तौसिफ खाना खा रहा था. खाना खाने के बाद तौसिफ पैदल निकला. साढ़े तीन से चार बजे के बीच आदिल नामक युवक दौड़ते हुए घर पहुंचा और परिवार को जानकारी दी कि आजाद खटाल के पास किसी ने तौसिफ को गोली मार दी है. इसके बाद परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. लहूलुहान तौसिफ को टीएमएच ले गये, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि फायरिंग के समय कई आसपास मौजूद थे, जांच के दौरान किसी ने भी पुलिस व परिवार वालों को हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं दी.
तौसिफ नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जहां घटना हुई है वहां जुआ का खेल चलता है. घटना में दो युवकों का नाम सामने आया है. पुलिस मोबाइल डिटेल व अन्य माध्यम से घटना की जांच कर रही है.
करुणानंद राम, थानेदार जुगसलाई.