जमशेदपुर : धातकीडीह में तेजी से फैल रही जॉन्डिस के कारणों का पता लगाने के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली से दो सदस्यीय टीम शनिवार को शहर पहुंची. टीम के सदस्य लगभग एक सप्ताह रुककर इसकी पूरी जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन, जिला सर्विलेंस पदाधिकारी व स्टेट को सौंपेंगे ताकि उसके अनुसार जरूरी कदम उठाये जा सकें. टीम में शामिल डॉ कादरी व डॉ एंथोनी ने शनिवार को धातकीडीह के ए ब्लॉक व बी ब्लॉक में घूमकर मरीजों से मुलाकात की तथा परिजनों से जानकारी ली.
जॉन्डिस फैलने की जांच के लिए दिल्ली से पहुंची टीम
जमशेदपुर : धातकीडीह में तेजी से फैल रही जॉन्डिस के कारणों का पता लगाने के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली से दो सदस्यीय टीम शनिवार को शहर पहुंची. टीम के सदस्य लगभग एक सप्ताह रुककर इसकी पूरी जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन, जिला सर्विलेंस पदाधिकारी व स्टेट को सौंपेंगे ताकि उसके अनुसार […]

टीम के सदस्यों ने धातकीडीह मदरसे में जाकर वहां के शिक्षकों से पूछताछ की. वे धातकीडीह सहित उसके आसपास इलाकों में स्थित पैथोलॉजी लैब में भी गये और जानकारी ली कि प्रतिदिन किस तरह के कितने मरीज आ रहे है, जांच में क्या मिल रहा है. टीम में शामिल डॉ कादरी ने बताया कि जांच के लिए रक्त का सिरम भेजा गया है और जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
हेपाटाइटिस की वजह तलाशेगी टीम
ज्ञात हो कि धातकीडीह में अब तक 250 से ज्यादा मरीजों की जांच हुई जिसमें आठ के ब्लड का सिरम रिम्स, रांची और 91 मरीजों के ब्ल्ड का सिरम कोलकाता जांच के लिए भेजा गया है. इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. स्वास्थ्य विभाग अब हेपेटाइटिस ए और ई की जांच करवा रहा है. अंदेशा है कि इन्हीं में से किसी एक वायरस से जॉन्डिस फैल रही है. डॉ कादरी ने भी कहा कि जॉन्डिस की वजह हेपाटाइटिस भी हो सकती है.
धातकीडीह
एनसीडीसी, दिल्ली से आयी है दो सदस्यीय टीम, एक सप्ताह रुकेगी
सिविल सर्जन, जिला सर्विलेंस पदाधिकारी व स्टेट को रिपोर्ट सौंपेगी टीम
इन बिंदुओं पर हो रही जांच
जॉन्डिस फैलने की वजह
यदि पानी के कारण फैला तो किन जगहों का पानी खराब है
पानी के खराब होने की वजह
शहर में फैले जॉन्डिस को देखते हुए एनसीडीसी दिल्ली से दो सदस्यों की टीम आयी है. टीम सभी जगहों पर बीमारी के कारणों का पता लगाकर इसकी रिपोर्ट सौंपेगी.
डॉ महेश्वर प्रसाद, सिविल सर्जन