40 बार एडमिशन सूची प्रकाशन पर उठे सवाल

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव बीएड कॉलेज में अनियमितताअों की जांच कर रही 6 सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एनआर चक्रवर्ती को सौंप दी है. जांच टीम ने 10 दिनों तक जांच की. इस दौरान वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव से पूछताछ की तथा कई दस्तावेज मांगे. बताया जाता है कि जांच टीम के […]

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव बीएड कॉलेज में अनियमितताअों की जांच कर रही 6 सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एनआर चक्रवर्ती को सौंप दी है. जांच टीम ने 10 दिनों तक जांच की. इस दौरान वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव से पूछताछ की तथा कई दस्तावेज मांगे. बताया जाता है कि जांच टीम के सभी सवालों का जवाब विभागाध्यक्ष नहीं दे पाये, न ही महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत कर पाये. प्रिंसिपल द्वारा जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया जा रहा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बीएड में हुई अनियमितताअों की जांच के क्रम में पाया गया कि मौजूदा सत्र में बीएड में एडमिशन लेने के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा 40 बार सूची प्रकाशित की गयी. 100 सीटों पर आखिर एडमिशन लेने के लिए इतनी बार सूची प्रकाशित करने की आवश्यकता किन कारणों से पड़ी. टीम ने 15 बिंदुअों पर जांच की है. विभाग के वरीय शिक्षकों से भी बयान लिया है, जिसमें अधिकांश ने विभागाध्यक्ष के कार्यकलापों पर सवाल खड़े किये. अटेंडेंस समेत वित्तीय गड़बड़ियों की बात भी सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >